Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मंडल स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

     मंडल स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

    सहारनपुर: विकास भवन में मंडल स्तर पर जनपद इकाइयों के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह यादव और प्रांतीय महामंत्री अभिषेक वाजपई द्वारा मंडल स्तर पर कार्यकारिणी के गठन के लिए सहमति दी गयी।

    प्रधान सहायक संदीपन यादव ने बताया कि जनपद सहारनपुर में तीन, जनपद मुज़फ्फरनगर में तीन और जनपद शामली में चार कार्मिक होने के कारण मंडल स्तर पर कार्यकारिणी के गठन पर विचार हेतु बैठक का आयोजन किया गया है। चुनाव अधिकारी आशा त्रिपाठी (जिला कार्यक्रम अधिकारी) ने चुनाव का आह्वान किया।

    इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारियों में प्रधान सहायक संदीपन यादव को अध्यक्ष,प्रधान सहायक राकेश शर्मा को मंत्री, प्रधान सहायक देवेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रधान सहायक नरेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,प्रधान सहायक सत्यपाल सिंह को उपाध्यक्ष ,प्रधान सहायक पुष्प लता को कार्यालय सचिव,कनिष्ठ सहायक आश्रय को संयुक्त मंत्री, कनिष्ठ सहायक रोबिन सिंह चौहान को संगठन मंत्री, कनिष्ठ सहायक सचिन को सम्प्रेयक और कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार राठौर को सदस्य चयनित किया गया।

    कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह यादव ने चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की और प्रांतीय महामंत्री अभिषेक वाजपाई ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728