Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का शोषण: विकास सैनी

     बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का शोषण: विकास सैनी

     भाटखेड़ी रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित भाकियू क्रांति के कार्यक्रम में नए लोगों को सदस्यता प्रदान की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि उनका संगठन अराजनीतिक है जो दर्जनभर राज्यो में हमेशा किसान हित में लगातार संघर्षरत हैं और दिनरात किसानों की समस्या के निदान हेतु हर संभव प्रयास करता है। उन्होने किसानो के नाम पर बने संगठनों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान ऑक्सिजन पर है। उन्होंने सरकार से देश में किसानों का कर्ज माफ तथा एक समान शिक्षा लागू करने की मांग करते हुए सख्त लहजे में कहा कि किसानों का उत्पीड़न कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह मनिनवाल ने किसानों, जवानों व पहलवानों की समस्याओं पर कहा कि किसान व मजदूर हित में एमएसपी कानून बनाया जाना जरूरी है। तथा 11 जून को उत्तराखंड के रुड़की में किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कांबोज,  राष्ट्रीय प्रभारी प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री फकरे आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद व प्रदेश संगठन मंत्री ऋषिपाल सैनी समेत आदि ने भी विचार रखे।

    इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए भारापुर निवासी मोहित चौधरी को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसका सभी ने गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मोहित चौधरी ने सभी का आभार जताते हुए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवाराम सैनी व संचालन विक्रम सिंह राणा व विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिवकुमार चेयरमैन, डॉ महेंद्र, शशि प्रधान, मदन सैनी, मोहित प्रधान, सर्वेश कुमार, कदम सिंह सैनी, करण सिंह गौतम, राजेश पाल, जितेंद्र बौद्ध, राकेश पहलवान, सोरज दीवान, बिरजू प्रधान, पवन डीलर, चौ० बिजेंद्र, सेठपाल, सतीश प्रधान, राहुल राठी, मुल्कीराज, सोमपाल सैनी, सुरेश प्रधान, अनुज कुमार, तेजपाल, कल्लू, ब्रिजेश व रकम सिंह आदि मौजूद रहे।



    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728