Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रैस क्लब निर्माण को लेकर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह से मिला जीपीए का प्रतिनिधिमंडल

     प्रैस क्लब निर्माण को लेकर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह से मिला जीपीए का प्रतिनिधिमंडल 

    सहारनपुर/ यूपी:  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह से मिला और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के द्वारा महानगर में प्रेस क्लब निर्माण के लिए भूमि आवंटन कराने के लिए एक पत्र भी प्रेषित किया और बताया कि सरकार की ओर से प्रेस क्लब के लिए 3 करोड रुपए की धनराशि भी आवंटित हुई थी। महानगर में भूमि आवंटन ना होने के चलते प्रेस क्लब निर्माण अधर में लटका हुआ है। सहारनपुर मे प्रेस क्लब के निर्माण को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन काफी समय से अपनी आवाज उठाता रहा है। 

             ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री नवाजिश खान ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों तथा सुरक्षा के लिए हमेशा कार्य करता रहा है ओर सहारनुपर मे प्रेस क्लब का निर्माण होना चाहिए। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने पहले ही सत्र की प्रथम बैठक के दोरान ही प्रेस क्लब निर्माण के लिए भूमि आवंटन करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमडल में जिला महामंत्री नवाजिश खान, मण्डल अध्यक्ष मनोज कश्यप, महानगर सचिव जोहेब खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य साक्षी सैनी मौजूद रही। इस दौरान पंजाबी समाज के अध्यक्ष व प्रबुद्ध समाज सेवी पाल्ली कालरा भी मौजूद रहे। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728