Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

    सहारनपुर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राजू ने अपने साथियों के साथ उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र को मज़बूत करने की अपील की.

     राजकुमार राजू ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व से भारत ने ऊंचाइयों को छुआ . उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए. राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर उन्होंने पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया. अपने संगठन कौशल से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान देने वाले ऐसे युगपुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि -कोटि नमन करते हैं. 

    इस मौके पर प्रताप मंडल उपाध्यक्ष विजय वर्मा,पार्षद रवि सेन जैन, अनुभव शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव जैन, मुकुल गुप्ता, देवेंद्र राणा, संजय वर्मा , नीरज शर्मा आदि ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    रिपोर्ट -अवनीश कुमार

    News 10 भारत 

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728