Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई जागरुकता अभियान

     मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई जागरुकता अभियान

     सहारनपुर : स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष मे मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा सहारनपुर मे सफाई एवं जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या मे लोगो ने सफाई कर साफ सफाई की प्रति लोगो को भी जागरुक किया। 

     मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा संचालित कल्याण आश्रम की प्रभारी नित्या बाईजी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष मे वरिष्ठ समाजसेवी सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के दिशा निर्देशन में आज सहारनपुर मे श्री जाहरवीर गोगा जी म्हाड़ी पर एक सफाई एवं जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे कल्याण आश्रम से जुडे लोगो ने सफाई कर लोगो को भी सफाई के प्रति  जागरुकता किया। उन्होने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा समय समय पर समाजिक कार्यो के साथ साथ आध्यात्मिक सद्भावना सम्मेलन आयोजित करती है। 

      सफाई एवं जागरुकता अभियान मे कल्याण आश्रम की प्रभारी नित्या बाईजी, शाखा प्रधान ईश्वर सिंह, सचिव त्रिलोकचन्द्र गुप्ता, राजपाल, सोनू एडवोकेट, प्रीति सैनी एडवोकेट, उपदेश कुमार एडवोकेट, जयप्रकाश सैनी एडवोकेट, जगत सिह, रेखा, कमलेश, मायादेवी, आरती आदि मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728