जिला स्तरीय बॉक्सिंग बालक प्रतियोगिता का समापन
जिला स्तरीय बॉक्सिंग बालक प्रतियोगिता का समापन
सहारनपुर: हर घर तिरंगा अभियान-2024 एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में सहारनपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग बालक प्रतियोगिता 2024 का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। सहारनपुर मण्डल के क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देख रेख मे आयोजित हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर बालक व जूनियर बालक वर्ग मे किया गया। जिसमे जनपद भर से आये खिलाडियो ने प्रतिभा कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
सब जूनियर बालक वर्ग के 30 से 33 किलोग्राम मे विक्रम मण्डल स्वर्ण, गगन रजत व सावन कांस्य पदक। 35 से 37 किलोग्राम मे आदित्य स्वर्ण, लक्की रजत पदक। 37 से 40 किलोग्राम मे देव स्वर्ण, उदय रजत, आदर्श व आलोक कांस्य पदक। 49 से 52 किलोग्राम मे अनुभव सैनी स्वर्ण, निखिल रजत, अथर्व व अर्पित आर्य कांस्य पदक। 54 से 58 किलोग्राम मे आयुष प्रताप सिंह स्वर्ण, नितिन पुण्डीर रजत, अंगद व सत्यम कांस्य पदक।
जूनियर बालक वर्ग के 43 से 46 किलोग्राम मे शान्तनु पुण्डीर स्वर्ण, अवि पंवार रजत, वंश कुमार व रोहन कांस्य पदक। 52 से 54 किलोग्राम मे आर्यन पाल स्वर्ण,सावन रजत, अभय प्रताप कांस्य पदक। 57 से 60 किलोग्राम मे दुष्यन्त स्वर्ण, मिलन राणा रजत, अंश थापा व विश्वजीत कांस्य पदक। 60 से 64 किलोग्राम मे रुद्व राणा स्वर्ण, हर्ष सिंह ने रजत पदक पर कब्जा कर अपना दबदबा कायम किया। इनके अलावा भी कई भार वर्गो मे आयोजित हुए मुकाबलो मे मुक्केबाजो ने अपने शानदार खेल के बलबूते पदक जीते।
पुरुस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि सहारनपुर मण्डल के क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियो का मैडल पहनाकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने हर हर घर तिरंगा अभियान-2024 एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग, कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खेल संघो के पदाधिकारियो व निर्णायक कमेटी के कार्यो की काफी सराहना की।
प्रतियोगिता मे भाजपा नेत्री हरप्रीत कौर, भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ0 दिनेश कुमार, प्रिन्स गौतम, ईलू बर्मन के द्वारा भी खिलाडियो को सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ सहारनपुर के अध्यक्ष राजीव थापा, सचिव अजय कुमार, उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, रमा आर्य, कीड़ा भारती के संयोजक रविकांत धीमान, गौरव कुमार, आशीष कुमार, अरुण कुमार, तबरेज, सुबोध आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं