Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय स्तरीय टेलेन्ट हन्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाज अंगद सिंह ने जीता कांस्य पदक


    राष्ट्रीय स्तरीय टेलेन्ट हन्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाज अंगद सिंह ने जीता कांस्य पदक 

    सहारनपुर : राष्ट्रीय स्तरीय टेलेन्ट हन्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के मुक्केबाज अंगद सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। कांस्य पदक जीतने पर मुक्केबाज अंगद सिंह को सम्मानित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

                बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव अजय कुमार ने बताया कि नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम नोयडा में सम्पन हुई राष्ट्रीय स्तरीय टेलेन्ट हन्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चैम्पिन मेकर बॉक्सिंग एकेडमी के होनहार मुक्केबाज अंगद सिंह ने सब जूनियर बालक वर्ग के 58-61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी एकेडमी समेत सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। उन्होने बताया कि आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे आयोजित सम्मान समारोह मे मुक्केबाज अंगद सिंह और उनके बॉक्सिंग कोच आशीष कुमार को सम्मानित किया गया। सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने मुक्केबाज अंगद सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश भर के खिलाडियो के बीच पदक जीतकर मुक्केबाज अंगद सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा को साबित कर सहारनपुर जनपद समेत प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया। 

     राष्ट्रीय स्तरीय टेलेन्ट हन्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर अंगद सिंह को सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष राजीव थापा, सचिव अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, बॉक्सिंग कोच आशीष कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, भावना तोमर, मुस्तकीम अंसारी आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728