Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मानव उत्थान सेवा समिति के चलाया सफाई एवं जागरुकता अभियान

    मानव उत्थान सेवा समिति के चलाया सफाई एवं जागरुकता अभियान 

    सहारनपुर /यूपी : स्वच्छ भारत अभिमान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष में मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा सहारनपुर में सफाई एवं जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगो ने सफाई कर साफ सफाई की प्रति लोगो को भी जागरुक किया।

      मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा संचालित कल्याण आश्रम की प्रभारी रिद्धि बाई ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष में वरिष्ठ समाजसेवी सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के दिशा निर्देशन में आज सहारनपुर में श्री जाहरवीर गोगा जी महाड़ी पर एक सफाई एवं जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे कल्याण आश्रम से जुडे सतपाल महाराज जी के शिष्यों ने सफाई कर लोगो को भी सफाई के प्रति जागरुकता किया। उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा समय समय पर समाजिक कार्यों के साथ साथ आध्यात्मिक सद्भावना सम्मेलन आयोजित करती है। 

     सफाई एवं जागरुकता अभियान में कल्याण आश्रम की प्रभारी महात्मा रिद्धि बाई जी, महात्मा वैष्णवी बाई जी, शाखा प्रधान जयपाल सैनी, सचिव त्रिलोकचन्द्र गुप्ता, राजपाल, सोनू एडवोकेट, उपदेश कुमार एडवोकेट, जयप्रकाश सैनी एडवोकेट, जगत सिह, ईश्वर सिंह, अंकुश सैनी, शीतल, वंशिका सैनी, शुभम, शुदामा आदि मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728