महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य आयोजन, समाज जागरूकता पर जोर
महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य आयोजन, जागरूकता पर दिया जोर
सहारनपुर : ग्राम बम्बियाला में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की।
अपने संबोधन में सुरेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है, ताकि समाज में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर किया जा सके और सामाजिक एकता को मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान शीशपाल कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान और एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और पंडाल महर्षि कश्यप के जयकारों से गूंज उठा।

कोई टिप्पणी नहीं