कोविड 19 के दृष्टिगत मंदिर की ओर से बांटे गए मास्क
कोविड 19 के दृष्टिगत मंदिर की ओर से बांटे गए मास्क
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: दुर्गा अष्टमी और श्री राम नवमी के पावन अवसर पर देवबंद में मां बाला सुंदरी देवी कुंड मंदिर पर निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर श्री श्याम मित्र मंडल (रजि.) मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं को कोविड19 कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए और लोगो में जागरूकता बढ़ाने और उनकी सेहत का ध्यान करते हुए मास्क वितरण किया गया।
श्री खाटू श्याम मंदिर श्री श्याम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शहर में चल रहे श्री खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिससे जल्दी ही आने वाले समय में बाबा श्याम के दर्शन सभी भक्तो को देवबंद में ही करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मंडल ने अपील की है कि सभी क्षेत्रवासियों व श्याम प्रेमी मंदिर निर्माण कार्य में आप सभी ज्यादा से ज्यादा तन मन धन से सहयोग करे। इस अवसर पर सचिन शर्मा अध्यक्ष, मुदित गर्ग, चिराग धीमान, शिवम तायल, अर्पित गर्ग, रजनीश माहेश्वरी व मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं