Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मोदी योगी सरकार हर मोर्चे पर हुई नाकाम- प्रदीप चौधरी


    मोदी योगी सरकार हर मोर्चे पर हुई नाकाम- प्रदीप चौधरी

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव प्रदीप चौधरी ने मोदी योगी सरकार को नाकाम सरकार बताया है।उनका कहना है सरकार हर मोर्चे पर झूठी साबित हो रही है। सरकार की नीतियां देश हित मे नही है। आज जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।

    प्रदीप चौधरी ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बलात्कार, किसानों की दुर्दशा और व्यापार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उनका मानना है कि सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। दिनदहाड़े बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

    उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जाति-धर्म और फर्जी भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर सत्ता में आई लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर पाई और दो धर्मो के बीच मे खाई बनाने का काम किया। किसान को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है और आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। नोटबंदी,जीएसटी के बाद कोरोना की मार झेल रहा व्यापारी वर्ग दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद भी वह अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता को इस निक्कमी सरकार की मंशा को समझ जाना चाहिए और भविष्य में इसे को उखाड़ फेंक देना चाहिए

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728