भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान- परीक्षित वर्मा
भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान- परीक्षित वर्मा
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है, सरकार को लेकर हर तरफ रोष व्याप्त है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विकास कार्य हुए हैं।
परीक्षित वर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने सत्ता हासिल की वह उन वादों को पूरा करने में विफल रहा है। भाजपा शासन में किसान, मजदूर, व्यापार, युवा हर वर्ग परेशान है। किसान सड़को पर उतरने को मजबूर है। व्यापारियों की कमर टूट चुकी है,मजदूरों की हालत खस्ता है,युवा नोकरियों को तरस रहे हैं और बहू बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उनका कहना है समाजवादी पार्टी की सरकार में ऐसा नही था। पार्टी के कार्यकाल में सर्वाधिक विकास कार्य हुए। जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए काम किये गए। किसानों,युवाओं और मजदूर वर्ग के साथ व्यापारियों का भी ख्याल रखा गया और उत्तर प्रदेश को नए आयामो पर पहुँचाया गया लेकिन भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। अब जनता सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय के भाजपा को औकात दिखाने का काम करेगी।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं