Header Ads

ad728
  • Breaking News

    श्री साई परिवार समिति ने गरीब कन्या की शादी में की मदद

     

    श्री साई परिवार समिति ने गरीब कन्या की शादी में की मदद

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: श्री साईं परिवार समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने बताया कि समिति सामाजिक और धर्मिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करती आ रही है। सभी कार्यो में समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा है।

    उन्होंने बताया कि समिति द्वारा हर महीने महानगर के मुख्य स्थानों पर गरीब और भूखे लोगों के लिए कढ़ी और चावल का लंगर लगाकर भोजन कराया जाता रहा है। समय समय पर गरीब लड़कियों की शादी में भी सहयोग किया जाता है। इसी कड़ी में श्री साईं परिवार समिति की ओर एक कन्या के विवाह में मदद के रूप में फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन दी गई। 

    समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने बताया कि कन्या के पिता ने समिति का धन्यवाद किया है और समिति के इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। सौरभ बब्बर ने कहा कि सेवा के किसी भी क्षेत्र में समिति का हर सेवादार पूरी तरीके से समर्पित है शिर्डी के साईं बाबा ने जो कर्म का यह मार्ग दिखाया है उसी मार्ग पर समिति के सेवादार अपना जीवन अर्पित कर रहे हैं।

     उनका कहना है कि श्री साई परिवार समिति हमेशा से समाज हित और देशहित में कार्य करती आयी है और भविष्य में भी लगातार समाजसेवा करती रहेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728