शाहीन बाद की तरह प्रायोजित है किसान आंदोलन,कांग्रेस कर रही है फंडिंग- रमन चौधरी
शाहीन बाद की तरह प्रायोजित है किसान आंदोलन,कांग्रेस कर रही है फंडिंग- रमन चौधरी
सहारनपुर/उतर प्रदेश: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सड़कों पर आंदोलनरत हैं।पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में भी आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। किसान आंदोलन के बहाने कई विपक्षी दल भी अपनी गोटियां बिठाने में लग गये है और भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। इन सब के बीच पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता रमन चौधरी ने किसान आंदोलन की आड़ में बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है।
रमन चौधरी का मानना है कि कांग्रेस समेत अन्य राजीनीतिक पार्टियां भाजपा की कल्याणकारी नीतियों और पार्टी द्वारा एक के बाद एक वादों को पूरा करने के बाद मिले जनता के विस्वास और प्यार को पचा नहीं पा रही हैं। दूसरी ओर चुनावों में भाजपा की लगातार जीत से बौखलाई विपक्षी पार्टियों के पास अब कोई मुद्दे नही बचे है जिसके चलते वें भोले भाले किसानों को गुमराह करने में लगीं हैं। विपक्षी पार्टियों द्वारा किसानों को आंदोलन के लिए उकसाना शाहीन बाग की तरह एक प्रायोजित आंदोलन है जिसके पीछे राजीनीतिक और राष्ट्र विरोधी एजेंडा साफ नजर आ रहा है।
रमन चौधरी को लगता है कि किसान आंदोलन की आड़ में खासकर कांग्रेस अहम भूमिका निभा रही है। ये कांग्रेस ही है जो आंदोलन को हवा दे रही है और फंडिंग भी कर रही है। कृषि कानूनों का विरोध करते हुए देश विरोधी और आपत्तिजनक नारों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ये सब कांग्रेस के उकसावे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को चाहिए कि वें किसानों को भड़काने की बजाए उनकी भलाई के बारे में सोचे।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं