पत्रकार रामकुमार सैनी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
पत्रकार रामकुमार सैनी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नकुड़ ब्लाक अध्यक्ष व दैनिक जागरण के खेड़ा प्रतिनिधि रामकुमार सैनी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
शोक सभा मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि रामकुमार सैनी के चले जाने से संगठन को अपूर्ण क्षति हुई है जिसे पूरा करना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि सैनी जी जीते जी संगठन के लिए एक सच्चे सिपाही के रूप में हमेशा तत्पर रहें। साथ ही संगठन महामंत्री मुकेश गवाड़ी के पुत्र ऋषभ शर्मा सहित पत्रकार राजीव मोगरा के पिता जी के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया व दो मिनट का मौन धारण किया गया।
शोक सभा मे वाजिश खान - मुकेश गवाड़ी - विशाल कश्यप- मनोज कश्यप -सुशील कपिल- प्रदीप चौहान - कमल कश्यप- सतीश आजाद-नीलम सैनी -अरुण धीमान -धर्मेंद्र अनमोल- नीलम सैनी -अवनीश कुमार -आरिफ अंसारी- सुधीर कपिल-मनोज सक्सेना- सुधीर गुम्बर -रमन गुप्ता-राजीव मोगरा-नफीस ऊर रहमान - आरिफ अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे!!ll
रिपोर्ट : अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं