Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नगर निगम का सेनेटाइजेशन अभियान लगातार जारी

     नगर निगम का सेनेटाइजेशन अभियान लगातार जारी

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने महानगर को सैनेटाइज करने के अभियान के तहत रविवार को भी 62 वार्डो के 368 कंटेनमेंट जोन को विशेष रुप से सैनेटाइज कराया। इसके अतिरिक्त मंडी समिति, प्रमुख बाजारों और सभी शमशानों को भी सैनेटाइज कराने के अलावा शहर के 14 वार्डो को रोस्टर के अनुसार सैनेटाइज कराया गया। महानगर में सफाई अभियान चलाते हुए दस वार्डो में फागिंग भी करायी गयी।

    नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह के निर्देश पर रविवार को महानगर के 62 वार्डो के सभी  368 कंटेनमेंट जोन को विशेष रुप से सैनेटाइज करने का अभियान चलाया गया। इसके अलावा बलियाखेडी ब्लाॅक के पीछे वार्ड 33 के आशीर्वाद काॅलोनी, रोहित विहार व इंद्रप्रस्थ काॅलोनी में समाजसेवी प्रशांत की मदद से प्रवर्तनदल व निगम कर्मियों द्वारा विशेष रुप से सैनेटाइजेशन कराया गया। इस क्षेत्र में गत दिनों अनेक लोगों की कोरोना व अन्य बीमारियों से मृत्यु हो गयी थी।  इसके अतिरिक्त चारों शमशानों और महानगर के प्रमुख बाजारों व मंडी समिति को भी सैनेटाइज कराया गया।

     सैनेटाइज अभियान के नोडल अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि रविवार को वार्ड 2 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 04 मौहम्मदपुर माफी, वार्ड 22 म्युनिसपिल काॅलोनी, वार्ड 36 सिराज काॅलोनी, वार्ड 18 लेबर काॅलोनी, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 57 सराय मरदान अली, वार्ड 67 दराअली बैरुन, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 65 कमेला काॅलोनी, वार्ड 68 आली आहग्रान में सैनेटाइजेशन कराया गया।

    रोस्टर के अनुसार वार्ड 07 जाटव नगर, वार्ड 08 दराकोटतला, वार्ड 09 ग्वालिरा, वार्ड 10 फतेहपुर जट, वार्ड 11 मवींकला, वार्ड 12 खलासी लाईन उत्तरी, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी व वार्ड 15 रेलवे क्वाटर्स के अलावा सार्वजनिक स्थानों और समस्त कार्यालयों में फागिंग भी करायी गयी है। तोमर ने बताया कि महापौर व नगरायुक्त के निर्देश पर  सैनेटाइजेशन व फागिंग के अलावा पूरे महानगर में सफाई व कूड़ा उठान के साथ साथ चूना व मेलाथियान का छिड़काव भी प्रमुखता के साथ निरंतर कराया जा रहा है।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    ......खबर भारत की

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728