Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जंधेड़ा समसपुर की ग्राम प्रधान सविता चौधरी ने ली शपथ

     जंधेड़ा समसपुर की ग्राम प्रधान सविता चौधरी ने ली शपथ

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: देश भर में कोरोना के कहर के चलते सरकारी निर्देशानुसार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का वर्चुअल शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कोविड गाइडलान का पालन करते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गयी।

    इसी क्रम में विकास खंड रामपुर मनिहारान के गांव जन्देड़ा समसपुर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सविता चौधरी ने ग्राम प्रधान पद की वर्चुअल शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद ग्राम प्रधान पति/प्रतिनिधि तरसपाल चौधरी ने कहा कि ग्रामवासियों के आशीर्वाद और विस्वास के बल पर ही उन्हें प्रधान पद मिला है। जिसके लिए वें दिल से आभारी है और समस्त ग्रामवासियों की कसौटी पर खरा उतरते हुए विकास करने का पूरा प्रयास करेंगे।

     रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    ...खबर भारत की

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728