चौधरी अजित सिंह का जाना राष्ट्रीय राजनीति क्षति: जमाल साबरी
चौधरी अजित सिंह का जाना राष्ट्रीय राजनीति क्षति: जमाल साबरी
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: राष्टीय लोक दल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। जमाल साबरी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी के निधन से राष्ट्रीय राजनीति को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करना सम्भव नहीं है। उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति की बड़ी क्षति है।
वरिष्ठ सपा नेता और व्यापारी नुसरत साबरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी ईमानदार नेता थे व किसानों,गरीब मजदूरों के हमदर्द थे।किसानों,गरीब मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किये,किसानों की आवाज को संसद और सार्वजनिक तौर पर जोरदार तरीके से उठाते रहे हैं। ऐसे नेता का जाना बहुत दुख की बात है। अल्लाह पूरे राष्टीय लोकदल परिवार को दुख को सहन करने की ताकत दे।
रिपोर्ट- अवनीश
News 10 भारत
(.....…..खबर भारत की)
8279900826

कोई टिप्पणी नहीं