बंगाल में TMC नही भाजपा जीती- कुशल पठानिया
बंगाल में TMC नही भाजपा जीती- कुशल पठानिया
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: हाल ही में बंगाल में चुनाव परिणाम से सभी परिचित है। भाजपा ने बंगाल में आक्रामक रुख अपनाया और खुद प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने बंगाल की जनता को लुभाने में कोई कसर नही छोड़ी। उधर ममता बनर्जी ने भी गद्दी बचाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और वो कामयाब भी हो गयी। वहीं भाजपा की आक्रमकता ने उसे मुख्य विपक्षी पार्टी बना दिया। बंगाल में एक बार फिर ममता का जादू चल गया लेकिन भाजपाई इसे ममता की नही भाजपा की जीत बता रहे हैं।
'भाजपा ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर'
भाजपा नेता और पार्षद कुशल पठानिया का कहना है कि बेशक भाजपा सत्ता के सिंहासन पर नहीं पहुंच पाई है लेकिन 3 की संख्या से 77 सीटों तक पहुंचना उसकी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं दूसरी ओर ममता दीदी अपनी मुख्य सीट नंदीग्राम भी नहीं बचा पाई। मतलब साफ है कि भाजपा को भी जीता हुआ दल माना जाना चाहिए क्योंकि उसने फर्श से अर्श तक का सफर पूरा किया है।
'मोदी का जादू बरकरार है'
कुशल पठानिया का कहना है कि बंगाल में भाजपा को सत्ता ना मिलने पर जो लोग यह कह रहे हैं कि मोदी का जादू खत्म हो गया है उन्हें यह जान लेना चाहिए कि 3 से 77 सीटों पर पहुंचना और ममता बनर्जी को उसी के गढ़ नन्दीग्राम में मात देना और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना यह सब मोदी का ही जादू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ ममता बनर्जी के किले में जो सेंध लगाई है वह उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। वह दिन दूर नहीं जब बंगाल में भाजपा परचम लहराएगी।
'सूपड़ा साफ, फिर भी खुद की हार का जश्न मना रही कांग्रेस'
कांग्रेस को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वह एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसका सूपड़ा साफ होना राजनीति के खत्म होने का संकेत है। हीनभावना से ग्रस्त कांग्रेस चुनावी दंगल में चारों खाने चित हो गयी। वह बीजेपी की हार नहीं बल्कि अपनी हार का जश्न मना रही है।। कांग्रेस की इस बचकानी हरकत से बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना का मुहावरा एकदम सटीक बैठता है।
'भाजपा समर्थकों पर हमला अराजकता का सबूत'
बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय व उनके समर्थकों पर हमले और आगजनी की घटना पर उन्होंने ममता बनर्जी को जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि यह टी एम सी की खुलेआम गुंडागर्दी है बंगाल में इस समय अराजकता का राज है हम यह मांग करते हैं कि वहां पर टीएमसी को बर्खास्त किया जाए ताकि वहाँ शांति व्यवस्था कायम हो सके।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
.....खबर भारत की





कोई टिप्पणी नहीं