2022 में फिर आ रही समाजवादी की सरकार- अभय चौधरी
मोदी-योगी की सरकार में जनता का हाल बेहाल
2022 में फिर आ रही समाजवादी की सरकार- अभय चौधरी
नकुड़/ सहारनपुर: कोरोना महामारी ने सामाजिक और आर्थिक ढांचों को प्रभावित किया है। भारत की अर्थव्यवस्था भी लुढ़क रही है। व्यापार के साथ नोकरी पेशा लोग भी हकलान होने लगे है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना लोगो को डरा रही है। ऐसे में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी आम जनता की परेशानी बढाने का काम कर रही है। सरकार बनाते वक्त बड़े बड़े वादें करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय चौधरी का।
बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल
अभय चौधरी का कहना है कि देश पहले से ही कोरोना की मार के झेल रहा है। काम काज ठप हो गए है। गरीब और मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है। ऐसे में बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना दुसवार कर दिया है। आज हर वर्ग के लोग परेशान है। किसान,व्यापारी,युवा,मजदूर और नोकरी करने वाला सभी को भविष्य अंधकार की गर्त में गिरता नजर रहा है। सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है। यह सरकार अपने कुछ चहितों को फायदा पहुंचाने में लगी है। यही कारण है कि अमीर और अमीर होते जा रहे है और गरीब और अधिक गरीब होते जा रहे हैं।
किसान विरोधी है मोदी-योगी सरकार
उनका कहना है कि मोदी योगी की सरकार में आज किसान की हालात बद से बदतर हो चली है। यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानो की फसल का उचित दाम नही दिया जा रहा हैं। जब तक फसल किसान के खेत मे है तो उसके दाम सस्ते हैं लेकिन अम्बानी और अडानी के पास जाते ही दाम बढ़ जाते हैं। किसान को उसकी फसल का सही मूल्य नही दिया जा रहा है। आज किसान सरकार की नीति को समझ चुका है। वह समझ चुका है कि मोदी योगी की सरकार किसान विरोधी है। उसने देश के अन्नदाताओं के साथ धोखा किया है। जिसका जबाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा।
2022 में फिर से आ रही सपा की सरकार
अभय चौधरी का कहना है कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों की पार्टी रही है और पार्टी ने हमेशा किसानों की चिंता की है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास किया है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास कार्य किए हैं।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बुरी हालत को देखते हुए जनता फिर से समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि 2022 में फिर से समाजवादी पार्टी सरकार आने वाली है।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
....खबर भारत की




कोई टिप्पणी नहीं