Header Ads

ad728
  • Breaking News

    इमरान मसूद को अब राज्यसभा में भेजने की उठ रही मांग

     इमरान मसूद को अब राज्यसभा में भेजने की उठ रही मांग

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: हकीकत नगर कार्यालय पर जाट महासंघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी,उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने युवाओं की शान हम सबके प्रिय नेता इमरान मसूद को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली प्रभारी बनाकर सहारनपुर का सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हैं।

    चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि इमरान मसूद संघर्षशील नेता है।गरीब,किसान और मजदूरों के नेता है। इमरान भाई सभी दुख दर्द में साथ देते है। हमारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी से माँग हैं कि इमरान मसूद को राज्यसभा में भेजना चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष चौ अरविन्द मलिक, चौ नरेंद्र सिरोही, चौ सुरेश पाल सिंह, चौ अगम तोमर,चौ सुदेश सिंह,चौ रामेन्द्र सिंह,चौ योगेश कुमार, चौ विपिन ,चौ बृजपाल सिंह,चौ नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    .....खबर भारत की

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728