Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से की मुलाकात

     वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से की मुलाकात

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड सहारनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के महासचिव सुरेंद्र कुमार लूथरा एवं संस्था की नगर निगम समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र बहल के नेतृत्व में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला एवं नगर में वरिष्ठ नागरिकों की नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की।

    वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए नगर आयुक्त महोदय ने प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया ।

    इस अवसर पर संस्था के नगर निगम समिति अध्यक्ष श्री विरेन्द्र  बहल ने बताया कि संस्था के सदस्यों की समस्याओं को लेकर महीने में एक बार संस्था का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के शिष्ट अधिकारियों से मिलता है व अधिकारीगण वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करते हैं ।

    मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में जागीर सिंह बाजवा आरके हाण्डा रामेश्वर प्रसाद राकेश शर्मा अनुपमा महाजन सुमन बाला सरोज गोयल राजकुमार कपूर इफ्तिखार हुसैन चक्रेश कुमार जैन आर सी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    ....खबर भारत की

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728