चौधरी नीरपाल की घर वापसी, रालोद को फिर से करेंगे मजबूत
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी ने हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह को साथियों सहित राष्ट्रीय लोकदल में शामिल करने की घोषणा की।जयंत चौधरी ने कहा कि चौ नीरपाल सिंह का साथियों सहित राष्ट्रीय लोकदल में स्वागत है।इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
चर्चा है कि चौधरी नीरपाल सिंह के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने से खासतौर से जाट समुदाय काफी खुश है। और इस बात से गदगद है कि चौ नीरपाल सिंह अपने पुराने परिवार में लौट आए हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलेगी। क्योकि चौ नीरपाल सिंह जुझारू किसान नेता है।हमेशा किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ी है।
दिल्ली से सहारनपुर लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया औऱ ये उम्मीद जताई कि मिशन2022 को कामयाब बनाने के लिए सब एक जुट होकर जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करेंगे।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि में अपने पुराने घर में वापिस लौट आया हूँ।अब पार्टी को बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक,तहसील गाँव गाँव गली गली पार्टी को मजबूत किया जायेगा।पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौपेगी उसे ईमानदारी से निभाउंगा।
इस दौरान चौ नरेंद्र सिरोही,चौ मैनपाल सिंह,सपन कुमार जाटव,भगत सिंह गुर्जर, चौ शोकेन्द्र राठी,विजय कश्यप, अनुज धीमान,चौ अजय सिंह, ठाकुर जनक सिंह,सलीम कुरेशी,मो इरफान,राजू अरोड़ा,मुकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
....खबर भारत की

कोई टिप्पणी नहीं