Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सौराना में महाशिवपुराण का शुभारंभ

     सौराना में महाशिवपुराण का शुभारंभ

      कलश यात्रा निकाली

    सरसावा: श्रावण के पवित्र माह में बाबा बंशी वाले की अनुकंपा से गांव सौराना में हर वर्ष होने वाली वाली महाशिवपुराण की कथा का इस वर्ष भी विधिवत शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई जो कि शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्यमार्गों से होती हुई मंदिर परागण में समपन्न हुई। इसके बाद कथा वाचक आचार्य सजंय ने शिव भक्तों को महाशिवपुराण का रसपान कराया।

    सर्व विदित है कि पूरे देश मे धर्म प्रचार करने वाले बाबा बंशी वाले के कर कमलों द्वारा गाँव सौराना मंदिर में हर वर्ष श्रावण मास में माहाशिवपुराण की कथा व शिवभक्त कावड़ियों के लिए अटूट भण्डारे का आयोजन होता रहा है। हाल ही में उनके पंचतत्व में विलीन होने के बाद सन्त समाज और उनके भक्तों में गहरा शोक फैल गया। बाबा बंशी वाले की देशना पर चलते हुए धर्म प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामवासियों ने विधिवत महाशिवपुरण का आयोजन कराया।

    शिव भक्तो को महाशिवपुरण का रसपान कराते हुए कथा वाचक सजंय आचार्य ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में महाशिवपुराण का श्रवण करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शंकर शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता है और सभी सुखों को प्रदान करने वाले हैं और हर रोग-दोष को हरने वाले हैं। मनुष्य को भौतिक सुखों और मोक्ष दोनों की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

    इस मौके पर रामजीलाल,रविन्द्र शर्मा, राजकुमार,सौरभ,बलबीर शर्मा,मनोज शर्मा,मंगला, नानक,रुचिन,सचिन,शिवचरण,अंकित,अजय,अमरदीप, सजंय, अमित,अंकित उपाध्याय, कुसुम,बाला, पुष्पा, राजवती,निर्मला,संतोष,राजकली आदि मौजूद रहे।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    ..….खबर भारत की

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728