श्री साईं परिवार समिति ने लगाया लंगर
श्री साई परिवार समिति ने लगाया लंगर
सहारनपुर: श्री साईं परिवार समिति की ओर से एक बार फिर घण्टाघर स्थित हनुमान मंदिर पर गरीब और बेसहारा लोगों को लंगर लगाकर कढ़ी चावल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत मे समिति ने सुनयना आलम को सम्मानित भी किया। समिति कई सालों से अन्य सामाजिक कार्यो को करती आ रही है।
श्री साईं परिवार समिति के अध्यक्ष सौरव बब्बर ने कहा कि मानव सेवा को समर्पित श्री साईं परिवार समिति हर सप्ताह कढ़ी चावल का लंगर का आयोजन करती हो रही है। लंगर में लगभग सेंकडो लोग भोजन प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समिति के सेवादार जी जान से गरीब लोगों के लिए लंगर का आयोजन करने के लिए सुबह से ही सेवा में लग जाते हैं। सभी सेवादार शिर्डी के साईं नाथ महाराज के मार्ग पर चलते हुए सेवा कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं