2022 में चलेगी साइकिल, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ- अभय चौधरी
2022 में चलेगी साइकिल, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ- अभय चौधरी
नकुड़/ सहारनपुर: सरकार बनाते वक्त बड़े बड़े वादें करने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस किसान विरोधी सरकार ने हार के डर से विधानसभा चुनाव से एक दम पहले तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर यह सिद्ध कर दिया कि वह एक अवसरवादी सरकार है।जबकि पूर्व की समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रदेश हित में काम किया है। आज जनता सब समझ चुकी है और फिर से समाजवादी पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है। और आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। यह कहना है समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय चौधरी का।
किसान और रोजगार विरोधी है भाजपा सरकार
अभय चौधरी का कहना है कि भाजपा किसान और रोजगार विरोधी है।आज गरीब और मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है। ऐसे में बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना दुसवार कर दिया है। आज किसान,व्यापारी,युवा,मजदूर और नोकरी करने वाला सभी को भविष्य अंधकार की गर्त में गिरता नजर रहा है। सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है। यह सरकार अपने कुछ चहितों को फायदा पहुंचाने में लगी है।
राजनीतिक स्वार्थ के लिए वापस लिए कृषि कानून
उनका कहना है कि भाजपा ने किसान हित मे नही बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कृषि कानूनों को वापस लिया है। भाजपा ये जान चुकी है कि जनता उन्हें समझ चुकी है आने वाले चुनाव में करारा जबाब देने का मन बना चुकी है। भाजपा की सरकार में आज किसान की हालात बद से बदतर हो चली है। यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानो की फसल का उचित दाम नही दिया जा रहा हैं। जब तक फसल किसान के खेत मे है तो उसके दाम सस्ते हैं लेकिन अम्बानी और अडानी के पास जाते ही दाम बढ़ जाते हैं। किसान को उसकी फसल का सही मूल्य नही दिया जा रहा है। आज किसान सरकार की नीति को समझ चुका है। वह समझ चुका है कि मोदी योगी की सरकार किसान विरोधी है। उसने देश के अन्नदाताओं के साथ धोखा किया है। जिसका जबाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा।
2022 में फिर से आ रही सपा की सरकार
अभय चौधरी का कहना है कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों की पार्टी रही है और पार्टी ने हमेशा किसानों की चिंता की है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास किया है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास कार्य किए हैं।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बुरी हालत को देखते हुए जनता फिर से समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि 2022 में फिर से समाजवादी पार्टी सरकार आने वाली है।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
कोई टिप्पणी नहीं