विपिन रावत के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि- प्रवीण फौजी
विपिन रावत के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि- प्रवीण फौजी
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: भारत के सीडीएस जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत ग्यारह सैन्य अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी। देश ने विपिन रावत के रूप में एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है जो कि एक अपूर्णीय क्षति है। देश मे हर जगह उन्हें नम आंखों से श्रधांजलि देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सरसावा के निकटवर्ती गांव असदपुर निवासी और थल सेना से सेवानिवृत्त प्रवीण फौजी ने भी वीर शहीदों को अपनी श्रधांजलि अर्पित की है।
प्रवीण फौजी का कहना है सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने देश की सुरक्षा प्रणाली और सैन्य बलों को सुदृढ़ करने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने एक सच्चे देशभक्त के रूप में देश की सेवा की है। उनकी क्षमता ने सेनाओ के हौसले बढ़ाने का काम किया। वास्तव में ही देश ने एक निडर और वीर सपूत को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
उनका कहना है कि देश मे सभी लोग अपने- अपने तरीको से नम आंखों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में आज युवाओं को सीडीएस विपिन रावत के आदर्शों पर चलकर राष्ट को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। देश के मान और सम्मान के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने से भी पीछे नही हटना चाहिए। सिर्फ सीमाओं पर ही नही बल्कि देश के अंदर रहकर भी सेवा की जा सकती है। एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना भी सीडीएस विपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
कोई टिप्पणी नहीं