कल्याण आश्रम ने समसपुर में किया वृक्षारोपण
कल्याण आश्रम ने समसपुर में किया वृक्षारोपण
सहारनपुर : मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाज सेवी सतपाल महाराज की प्रेरणा से 10 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक भारत के अधिकांश प्रांतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रखंला में आज कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा ग्राम समसपुर में शमशान घाट व अन्य स्थानों पर 2363 पौधे लगाये गए।
विपिन सैनी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है। संस्था द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार के साथ साथ सामाजिक सेवा कार्य भी निरन्तर किये जाते हैं।
इस अवसर पर संस्था की महात्मा नित्या बाई जी, शिवकुमार, आरती, सचिव तिरलोकचंद गुप्ता, ग्राम प्रधान पंकज सैनी, सेवा दल से अंकुश सैनी, शीतल, विपिन सैनी, राजपाल समेत संस्था से जुडे कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट -अवनीश कुमार
न्यूज़ 10 भारत



कोई टिप्पणी नहीं