अमरदीप प्रधान के आवास पर हुआ मन की बात कार्यक्रम आयोजित
नागल : रविवार को बढेडी कोली में अमरदीप प्रधान के आवास पर जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 15 अगस्त को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। तथा हर घर तिरंगा लहराकर आजादी का उत्सव मनाएं। इसके अलावा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी, पवन त्यागी, कपिल डाबर, अमरदीप प्रधान, दिनेश चौधरी, मनमोहन सिंह, विजय पाल आर्य, अमित जांगिड़, पपिन चौधरी, स्वराज सिंह, संजय कश्यप, सत्येंद्र वैदिक, योगेंद्र राणा, राजकरण प्रधान, लेखराम प्रधान, शिवकरण, अशोक वीर, पंकज विश्वकर्मा, पुनीत कुमार आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं