सुशील कपिल जिला उपाध्यक्ष और शहजाद अंजूम जीपीए के महानगर अध्यक्ष मनोनीत
सुशील कपिल जिला उपाध्यक्ष और शहजाद अंजूम जीपीए के महानगर अध्यक्ष मनोनीत
सहारनपुर :ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने वरिष्ठ पत्रकार सुशील कपिल जी को जिला कार्येकरणी मे जिला उपाध्यक्ष और पत्रकार शहजाद अंजूम को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारो का मजबूत संगठन है। पत्रकार सुशील कपिल को जिला उपाध्यक्ष और शहजाद अंजुम को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकार शहजाद अंजुम का बैडबाजो के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौक़े पर जिला महामंत्री नवाजिश खान, सदर तहसील अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, जिला सचिव वेद प्रकाश पाण्डेय, सतीश आज़ाद, परवीन तनेजा,आयुष धनगर, शहजाद अंजुम, ज़ुहैब खान, जीतेन्द्र मेहरा, शहनवाज खान, नदीम, एडवोकेट इंतकाब आज़ाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं