Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निर्णायक बने विक्रान्त कुमार


    अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निर्णायक बने विक्रान्त कुमार

    सहारनपुर : अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निर्णायक बनकर विक्रान्त कुमार ने सहारनपुर समेत अपने देश का नाम अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निर्णायक बनने पर विक्रान्त कुमार का खेल प्रमियो समेत गणमान्य लोगो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 

    कुराश एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष राजन वर्गेश ने बताया अन्तरराष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन के द्वारा वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ कोच व सर्वश्रेष्ठ निर्णायक की घोषणा की। जिसमे 24 दिसम्बर को अन्तरराष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन के द्वारा सहारनपुर के होनहार व प्रतिभा के धनी विक्रान्त कुमार को सर्वश्रेष्ठ निर्णायक के रूप में सम्मानित किया गया। जो सहारनपुर समेत पूरे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन ने विक्रान्त कुमार को साउथ ईस्ट एशियन गेम्स वियतनाम, एशियन गेम्स चीन व वर्ल्ड कुराश चौम्पियनशिप तुर्कमेनिस्तान में निर्णायक के रूप मे बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रफरी चुना गया।

     अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निर्णायक बनने का गौरव प्राप्त करने वाले विक्रान्त कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का पूर्ण श्रेय अन्तरराष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रवि कपूर को दिया। उन्होने बताया कि रवि कपूर मेरे आदर्श है और मैने कुराश में सब कुछ उन्ही के दिशा निर्देशन मे सीखा है आज कुराश खेल मे जो भी उपलब्धि मैने प्राप्त की है वह सब उनके मार्गदर्शन से ही हासिल की है। विक्रान्त कुमार ने कहा कि कुराश खेल अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय खेल बन चुका है और भारत देश मे भी यह खेल विभिन्न राज्यो मे कुराश खेल की एसोसिएशनो के तत्वाधान मे खेला जा रहा है। जिले से लेकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का आयोजन हो रहा है।विक्रान्त कुमार की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सैना, प्रवीण चौधरी, संजीव कुमार, मोहित शर्मा, मंजू नयाल, अरुण कुमार, कृष्णकांत, अंशुल, अजीत, शीतला, दिव्यांश कश्यप, अक्षित, पर्व, यथार्थ, निकिता, खुशबू, शगुन, दीपक, ध्रुवेश, विनय, आकाश, विधि, विनीता, दीक्षा, अनिश्का आदि ने बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728