Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गंगा दशहरा के उपलक्ष में किया शरबत वितरण

    गंगा दशहरा के उपलक्ष मे किया शरबत वितरण 

    सहारनपुर : गंगा दशहरा के उपलक्ष में मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा आज छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में लोगों व रहागीरो ने शरबत पीकर अपनी प्यास को बुझाया.

    मानव उत्थान सेवा समिति के कल्याण आश्रम की सहारनपुर प्रभारी व सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या महात्मा रिद्धि बाई ने बताया की सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से आज गंगा दशहरा के उपलक्ष में मानव सेवा समिति के तत्वाधान में कल्याण आश्रम की ओर से सहारनपुर के हसनपुर चुंगी चौक पर छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया. छबील में लोगों व रहागीरो ने मीठा ठंडा जल पीकर अपनी प्यास को बुझाया. उन्होंने कहा कि आज गंगा दशहरे के पावन पर्व पर जल का वितरण करने से अनेक पुण्य की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से समय-समय पर मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य किए जाते हैं.

     कार्यक्रम में महात्मा रिद्धि बाई जी, महात्मा वैष्णवी बाई जी, शाखा प्रधान जयपाल सिंह,त्रिलोक चंद गुप्ता, विपिन सैनी, राजेश, ईश्वर चंद्र, उपदेश अग्रवाल, सुदामा,अशोक, पुनीत बलवीर सिंह, धीर सिंह, सुशील,त्रिलोक चंद गुप्ता, शशि बाला, रेखा, माया,राकेश शास्त्री, बीरबल राजपाल, सुनील,रविंदर, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728