Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बांदुखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

     बांदुखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

    नकुड़ : ग्राम बांदुखेड़ी में ‘भारत रत्न’ एवं संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा केक काटकर उनका जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया।

     विधानसभा संयोजक भाजपा व गन्ना विकास समिति, सहारनपुर के डायरेक्टर सुभाष चौधरी ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

    कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें मांगेराम (डायरेक्टर), सुदेश प्रधान, गौतम प्रधान, भूप सिंह, सत्येंद्र कुमार, पंजाब सिंह एवं विजयपाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। सभी के सहयोग और उत्साह से आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों और उपस्थित प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728