Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बकाया मानदेय को लेकर भड़के मनरेगा कर्मचारी, ज्ञापन सौंपा

    बकाया मानदेय को लेकर भड़के मनरेगा कर्मचारी, ज्ञापन सौंपा 

    सहारनपुर। प्रांतीय आवाहन पर जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया मानदेय का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

      रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा का कहना है कि वर्षों से शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद न तो उनका लंबित मानदेय जारी किया गया है और न ही ईपीएफ यूएएन खातों में अंशदान जमा कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणाएं भी अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं।

    ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में कर्मचारियों ने एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय में वृद्धि तथा लगभग 20 वर्षों से कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि सहारनपुर में पिछले 35–36 महीनों से मानदेय लंबित है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस दौरान धन सिंह, संजय कुमार, रविंद्र राणा, नीटू कुमार, अर्चना, संगीता, राकेश, भोपाल, ताराचंद, शीतल कुमार और बिंदिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728