जन चेतना मिशन के 20 वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
जन चेतना मिशन के 20 वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित एक होटल सभागार मे सामाजिक संगठन जन चेतना मिशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के 20 वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष सरदार गोवेंद्र सिंह ने कहा कि संस्था अपने सक्रिय कार्यकाल के बीसवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इन वर्षों में जिस प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया गया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि जन चेतना मिशन ने विशेष रूप से लावारिस शवों के दाह संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के माध्यम से समाज सेवा की एक नई परिभाषा गढ़ने का प्रयास किया है।
उन्होंने आगे कहा कि संस्था अपने 21वें स्थापना दिवस पर समाज में सौहार्द, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को और मजबूत करने के लिए नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगी तथा सामाजिक संगठनों के लिए नए मानक स्थापित करने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन सतेंद्र आहूजा ने “लावारिस शवों के दाह संस्कार" जैसे अनूठे सेवा प्रोजेक्ट के दौरान आए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह कार्य जितना सेवा का है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है, लेकिन संस्था के सदस्यों ने इसे अपनी जिम्मेदारी मानकर निभाया है।
संस्थापक सदस्यों वीरेन्द्र भारती और देवेंद्र जुनेजा ने 20 वर्ष पूर्व संस्था की स्थापना के समय को याद करते हुए उस दौर के संघर्षों और समर्पण को साझा किया। उन्होंने अन्य संस्थापक सदस्यों जैसे हरीश अरोड़ा, सुरेंद्र चौहान, रवि बब्बर और वावला के योगदान को भी सराहा।

कोई टिप्पणी नहीं