Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए राहत योजनाएं चलाये सरकार: विवेक शर्मा

     

    कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए राहत योजनाएं चलाये सरकार: विवेक शर्मा

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कोरोना महामारी ने पिछले कुछ महीनों में व्यापार का खेल बिगाड़ कर रख दिया है। देखा जाए तो बेहाल व्यापारियो को अब त्योहारी सीजन का ही सहारा है। इसी बीच प्रसाशन पर कोरोना नियंत्रण के साथ बाजार को सुचारू रूप से चलाना एक चुनोती से कम नही है। पश्चमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने इस पर चिंता व्यक्त की है और सरकार से व्यापारियों की स्थिति मजबूत करने की अपील की है।

    विवेक शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन में व्यापार को पटरी से उतार दिया है। कोरोना की वजह से व्यापारियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा है। अब त्योहार ही व्यापारियो कुछ राहत दे सकते हैं। खरीदारी के दौरान बाजारों में भीड़ होना आम बात होगी। ऐसे में कोरोना वायरस से बचना जरूरी है जिसके लिए प्रसाशन को सख्ती भी बरतनी पड़ सकती है। त्योहारों के मद्देनजर सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि कोरोना संक्रमण भी ना फ़ैले और व्यापारियों के काम पर भी प्रभाव ना पड़े।

    उन्होंने कहा कि दीपावली हिंदुओ का सबसे बड़ा और उल्लास का त्यौहार माना जाता है। वहीं दूसरी ओर शादियों का दौर भी चल पड़ा है। ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़नी तय है और व्यापार भी अपने उफान पर होता है। इस समय का व्यापारी पूरे साल इंतजार करता है जिसे लेकर भरपूर मात्रा में बेचने के लिए सामान पहले से ही दुकानों में जमा कर लिए जाता है। चूंकि कोरोना का प्रकोप अभी भी जारी है तो जिनके चलते पुलिस प्रसाशन की व्यापारियों पर सख्ती परेशानी का सबब बन सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए व्यापारी और प्रसाशन में सामंजस्य बनाना बहुत जरूरी है।

    उनका कहना है कि कोरोना काल के दौरान व्यापारियों पर आए संकट को देखते हुए सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों के लिये कुछ राहत की योजनाएं चलाये। कोरोना की मार से अभी व्यापारियों को उबरने में वक्त लग सकता है। ऐसे में सरकार को व्यापारियों के हित मे सोचना चाहिए और प्रसाशन को भी पूरा सहयोग करना चाहिए।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728