Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मोदी और योगी कर रहे नए भारत का निर्माण- नितिन सिंघल

    मोदी और योगी कर रहे नए भारत का निर्माण

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश:  वार्ड 35 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल का मानना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। एक ओर जहां मोदी ने भारत को पूरे विश्व मे नई ऊंचाईयों पर पहुँचाया है वहीं योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नए आयाम स्थापित किये हैं। पूरे प्रदेश का कायाकल्प कर दिया है। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया के सामने भारत की एक नई तस्वीर पेश की है। आज भारत के दुश्मन हमारे देश का बुरा करने से पहले सौ बार सोचते हैं। भारत मे आये दिन आतंकी हमले करने वाला पाकिस्तान और हथियारों की हेकड़ी देने वाला चीन आज हमारी ताकत को पहचान चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के सामने दुश्मन देश बेबस नजर आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पुलवामा पर हमला करने के कबूलनामे ने मोदी की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है जिसने पुलवामा पर भद्दी राजनीति करने वाले विपक्ष के चेहरे को बेनकाब किया है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जंगलराज को खत्म कर सुशाशन की स्थापना की है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर ऊपर। आये दिन बदमाशों का खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना आम बात हो गयी है। 24 घण्टे बिजली और किसानों को सुविधाओं के साथ प्रदेश के उधोग और व्यापार के अवसरों के साथ रोजगार के प्रति योगी सरकार लगातार काम कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी द्वारा बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों और जबरन धर्म परिवर्तन रोकने पर कड़े कानून बनाये जाने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इन कड़े कानूनों से प्रदेश की बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा।

    नितिन सिंघल का मानना है कि अगर भारत को विश्वगुरु बनाना है तो केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी को कायम रखना होगा। ये दोनों नेता ही निःस्वार्थ भाव से पूरी दुनिया मे भारत का झंडा बुलंद कर सकते हैं। हर भारतीय का फर्ज है कि वह देश की इन दो महान विभूतियों को समर्थम दें और नए भारत के निर्माण में उनकी मदद करें।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728