Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखों का करें बहिष्कार- गौकरण दत्त शर्मा

    देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखों का करें बहिष्कार- गौकरण दत्त शर्मा

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कवि,लेखक,चिंतक और विचारक एडवोकेट गौकरण दत्त शर्मा ने देवी देवताओं के फोटों वाले पटाखों और उनकी बिक्री करने वालो का बहिष्कार करने का आह्वाहन किया है। साथ ही उन्होंने चीन के बने सामान का बहिष्कार करने और भारत मे निर्मित सामान की खरीदारी कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील की है।

    गौकरण दत्त शर्मा का कहना है कि दीपावली हिन्दुओ का सबसे बड़ा त्यौहार है। वैसे तो यह दीपों का त्योहार है लेकिन उत्सव के तौर पर इसमें पटाखे जलाले का भी प्रचलन है। इस मौके पर बाजार में ऐसे भी पटाखों की बिक्री होती है जिन पर हिन्दू देवी देवताओं के चित्र होते हैं। ये वे ही देवी देवता है जिनकी हम पूजा अर्चना करते है,जो हमारे आराध्य हैं लेकिन उन्ही के चित्र से बने पटाखों को जब हम फोड़ते हैं तो बारूद फूटने के बाद वही देवी देवता टुकड़े टुकड़े होकर हमारे पैरों के नीचे कुचले जाते है। हमें इस बात पर शर्मिंदा होना चाहिए।

    उन्होंने सनातन धर्म के मानने वालों से ये आग्रह किया है कि ऐसे पटाखों को बिल्कुल ना खरीदे जिन पर देवी देवताओं के चित्र बन हों। अगर मन मे अपने आराध्य के प्रति जरा भी सम्मान हो तो इसका पुरजोर विरोध और बहिष्कार करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। दीपावली पर चीन से बने सामान की खरीदारी ना करें बल्कि भारत मे बने सामान का ही उपयोग करें और अपने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाये और राष्ट्र भक्त होने का परिचय दें।

    उनका मानना है कि दीपावली दीपों का त्योहार है। हो सके तो पटाखों के बजाय घी या तेल के दीपक जलाएं। पटाखें फोड़ने के बाद का धुआं वातावरण को दूषित करता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रकाश के इस त्योहार पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की उपासना करें, तेल के दीपक जलाएं और त्योहार का आनन्द लें। अगर आपको पटाखों के साथ ही उत्सव मनाना है तो ये ध्यान रखे कि देवी देवताओं के चित्रों वाले पटाखे ना जलाए और ना ही दुसरो को जलाने दें क्योंकि किसी को भी आपकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने का अधिकार नही है।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728