Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चाइनीज नही मिट्टी के दीपक जलाकर मनाएं दीपावली- राजेश गुलाटी

     

    चाइनीज नही मिट्टी के दीपक जलाकर मनाएं दीपावली-  राजेश गुलाटी

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: दीपावाली पर्व को लेकर बाजारो में खरीदारी जोरो पर है। चीन का भारत से साथ सीमा विवाद के बाद इन त्योहारों पर चायनीज सामान के बहिष्कार की मुहीम तेज हो रही है। सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी ने लोगों से चाइनीज लाइट, लड़ियाँ और झालर के बजाय मिट्टी के दीपक जलाकर त्योहार मनाने का आह्वाहन किया है।

    राजेश गुलाटी ने कहा कि भारत चीन सीमा विवाद और कोरोना महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। भारतीय होने के नाते यह हमारा फर्ज बनता है कि हम भारत में बने उत्पादों को खरीद कर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। आगामी दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीपक जलाकर दीपावली मनाएं।

    उन्होंने कहा कि अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और चीन को सबक सिखाने के लिए हमें चीन के सामान का बहिष्कार करना है। हर साल त्योहारों पर चाइनीस सामान खरीद कर हम चीन की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं लेकिन इस बार दीपावली पर हमें मिट्टी के दीपक, बर्तनों और अपने देश में बनने वाली लड़ियां,लाइट और झालर समेत अन्य सामानों के साथ दिवाली मनानी है।

    उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व से पहले यह दूसरा मौका होगा जब मिट्टी के दीपक जलाए जा रहे हैं।इससे पहले कोरोना काल मे भी लोग अपने घरों में मिट्टी के दीपक जला चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिवाली मिट्टी के दीपक, मिट्टी के बर्तन और मूर्तियों के साथ त्योहार मनाए और चाइनीस सामान का बहिष्कार कर अपने भारतीय होने का सबूत दें।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728