Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अपनी नाकामी का ठीकरा विपक्षी दलों पर फोड़ना बंद करे सरकार- संजय वालिया


    अपनी नाकामी का ठीकरा विपक्षी दलों पर फोड़ना बंद करे सरकार- संजय वालिया

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। आंदोलन के सहारे विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाना चाह रहे हैं। विपक्षी दल लगातार किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और डेरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला।

    संजय वालिया ने कहा कि सड़कों पर किसानों का हुजूम सरकार की विफलता और किसानों से किए गए वादों की वादाखिलाफी का प्रमाण है।भाजपा सरकार अपनी गलती का ठीकरा विपक्षी दलों के सिर पर फोड़ रही है।भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है और इन काले कानूनों को लाकर खुद ही किसान विरोधी होने का सबूत दे दिया है।

    विपक्षी दलों के सिर ठीकरा फोड़ रही सरकार

    उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों पर आंदोलन के लिए किसानों को भड़काने के आरोप लगा रही है जो उसकी बौखलाहट को दिखाता है। उन्होंने तर्क दिया कि कांग्रेस,सपा या बसपा के कार्यकाल में जब बीजेपी किसानों का समर्थन करती थी तो क्या वह भी किसानों को भड़का रही थी। सरकार अपने गिरेबान में झांके और विपक्षी पार्टियों को दोष देना बंद करें। सरकार को चाहिए कि वो जल्द से जल्द इन काले कानूनों को वापस ले और किसानों के हित में कानून लाए।

    उन्होंने कहा कि भले ही आज भाजपा के दिन चल रहे हो लेकिन अगर सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम नहीं करेगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। आज सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से डरी हुई है क्योंकि वे किसानों के हित की बात उठा रहे हैं। पूरे देश के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है इसलिए बौखलाई सरकार बार-बार विपक्षी दलों पर किसानों को भड़काने का आरोप लगा रही है।

    किसानों से पंगा लेना सरकार को पड़ेगा भारी

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से पंगा लेकर गलत किया है।इस किसान विरोधी सरकार को किसानों से यह पंगा भारी पड़ेगा। किसान सरकार की दमनकारी नीतियों को समझ चुके है और भविष्य में इसका माकूल जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि  डेयरी संचालक संघर्ष समिति का किसानों को पूर्ण समर्थन है और वह कदम से कदम मिलाकर लड़ाई लड़ेगी।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728