व्यापार मंडल को मजबूत करने का किया आह्वाहन
व्यापार मंडल को मजबूत करने का किया आह्वाहन
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को ओर मजबूत बनाने पर बल दिया गया और व्यापारियों के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठन के जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के चलते लगाए गए लोकडाउन ने व्यापार को भारी नुकसान पहुचाया। इस वैश्विक बीमारी के कहर ने व्यापारियो की कमर तोड़ कर रख दी जिसका असर अभी भी कम नही हुआ है। कोरोना ने भारतीय अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया है और व्यापार में गिरावट आई है।हालांकि लाकडाउन खुलने के बाद व्यापार में कुछ राहत मिली है लेकिन खतरा अभी टला नही है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारियों को एकजुटता का परिचय देते हुए एक दूसरे की मदद करनी है और संगठन को मजबूत करना है।
संगठन के माध्यम से व्यापारियों की आवाज करें बुलंद
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों के अधिकारों और हितों के लिये संघर्ष करता आया है और भविष्य में भी करता रहेगा। संघठन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियो को चाहिए कि वें ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संघठन से जोड़े और मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि एकता में ही शक्ति है। जो संघठन जितना मजबूत होता है वह उतनी ही मजबूती से अपने हक और हितों के लिए लड़ सकता है। सरकार को भी व्यापारियों की ताकत के सामने झुकना पड़ जाता है। हमे चाहिए कि हम अपने संघठन के माध्यम से व्यापारियों की आवाज को बुलंद करें।
बैठक में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिए गए निर्देशों का ध्यान रखा गया और मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने को जागरुक किया गया। बैठक में अजय बंसल, हर्ष पोद्दार, दिनेश, मंजू पंवार, रेखा शर्मा, सचिन गुप्ता, रामअवतार बंसल ने भी अपने विचार रखे और संघठन को मजबूत करने में अपनी सहभागिता का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं