भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष किसानों को भड़का रहा -कुशल पठानिया
भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष किसानों को भड़का रहा -कुशल पठानिया
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को विपक्षी पार्टियां भुनाने की फिराक में है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार किसान आंदोलन को हवा देने के आरोप लग रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा पार्षद कुशल पठानिया ने भी किसान आंदोलन को लेकर वही विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया है और किसानों से देश विरोधी और असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की अपील की है।
'राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों को भड़का रहा विपक्ष'
महानगर के वार्ड नंबर 14 के भाजपा पार्षद कुशल पठानिया का कहना है कि जिन विपक्षी पार्टियों के घोषणा पत्र में कृषि कानूनों का जिक्र रहा है आज वही पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के विकास की नीतियों को साकार होते देख अपना आपा खो चुकी हैं और किसान आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के चलते अब विपक्षी पार्टियों पर कोई मुद्दा नहीं रह गया है जिस वजह से वें किसानों को भड़काने में लगे हैं।
' सरकार के साथ बात से हल निकालें किसान भाई'
उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन के दौरान उठायी गयी मांगों में से विलो में संशोधन करने को तैयार है लेकिन क्योंकि यह बिल किसान हित में है इसलिए इसे वापस नहीं लिया जा सकता। किसी को भी आंदोलन करने का पूरा अधिकार है लेकिन सड़कों को जाम करना अन्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है जिसे आंदोलनकारियों को ध्यान में रखना चाहिए। बात से सभी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।
'किसान आंदोलन में असामाजिक तत्वों का शामिल होना देश के लिए खतरनाक'
कुशल पठानिया ने कहा कि किसान आंदोलन में देश विरोधी और असामाजिक तत्वों के शामिल होना देश की अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने आंदोलनरत किसान संगठनों और किसानों से अपील की है कि वह अपने हक के लिए आवाज उठाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे कुछ गद्दारों से सावधान रहना होगा और बातचीत के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए देशविरोधी ताकतों के बहकावे में आये और सरकार से बातचीत कर अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करें।
'किसानों को बरगलाना बंद करे विपक्ष'
किसान आंदोलन की आड़ में किसानों को उकसाने का आरोप लगाने वाले भाजपा पार्षद कुशल पठानिया ने कहा कि पिछले 70 सालों में जो कोई सरकार नहीं कर पायी उन्हें भाजपा सरकार ने कर कुछ ही सालों में कर दिखाया जिसकी बदौलत आज देश में असंभव कार्य भी संभव हो रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से हिदायत देते हुए कहा कि वें किसानों को बरगलाने की बजाए राष्ट्र के निर्माण में आगे आए और देश को मजबूत बनाने का काम करें।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत




कोई टिप्पणी नहीं