Header Ads

ad728
  • Breaking News

    किसान आंदोलन में भाजपा के ही लोग लगा रहे देश विरोधी नारे- इसरार प्रमुख


     किसान आंदोलन में भाजपा के ही लोग लगा रहे देश विरोधी नारे- इसरार प्रमुख

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: किसान आंदोलन को लेकर सरकार और किसानों में टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार विपक्षी दलों पर आंदोलन की आड़ में किसानों को उकसाने और असामाजिक व देशविरोधी लोगों के शामिल होने का आरोप लगा रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार प्रमुख ने उल्टे भाजपा के लोगों पर ही आंदोलन में शामिल होकर देशविरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया है।

    'जनता के अच्छे नही बुरे दिन आये'

    इसरार प्रमुख का कहना है कि कृषि कानून देश विरोधी कानून है। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान तो कर नही पायी ऊपर से ये बिल लाकर उनके लिए और मुसीबते खड़ी कर दी है। अब देश का हर वर्ग यह समझ चुका है कि 'कमल का फूल हमारी भूल'। जनता समझ चुकी है कि अब 'अच्छे दिन नही बुरे दिन' आ गए हैं। भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग के साथ धोखा किया है। सरकार को देश के अन्नदाताओं के विरोधी कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए।

    'पोल खुलने के डर से देश का ध्यान भटकाना चाहती है सरकार'

    सरकार द्वारा विपक्षी दलों पर किसान आंदोलन की आड़ में देश विरोधी और आपत्तिजनक नारों व किसानों को उकसाने के आरोपों को सिरे से नकारते उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के ही लोग किसान आंदोलन में शरीक होकर देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। पोल खुलने के डर से सरकार देश का ध्यान भटकाना चाहती है। लोगों को आपस मे लगा कर राज करना ही सरकार का मुख्य एजेंडा है। यह भाजपा के ही लोग हैं जो किसानों के बीच देश विरोधी हरकतो को अंजाम दे रही है। भाजपा पोल खुलने के डर से देश का ध्यान भटकाना चाहती है। किसान हितेषी होने का ढोंग करती है जबकि सच्चाई इसके बिलकुल उलट है।

    'किसानों के हक के लिए आखिर तक लड़ेगी समाजवादी पार्टी'

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है, वर्तमान में भी उनके साथ है और भविष्य में भी किसान हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। हम किसान आंदोलन को पूरी तरह समर्थन देते हैं और किसानों की लड़ाई में उन्हें हक दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हैं। मोदी और योगी सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है जिसे किसान भली-भांति समझ चुका है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728