Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राजनीति चमकाने के लिए वेक्सीन पर गलत अफवाह फैला रहे कुछ नेता - जयप्रकाश सैनी

    राजनीति चमकाने के लिए वेक्सीन पर गलत अफवाह फैला रहे कुछ नेता - जयप्रकाश सैनी

    सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश: कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोनल के बाद अब कोरोना वेक्सीन पर भी राजनीतिक शुरू हो चली है। खासकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कोरोना वेक्सीन पर दिया गया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में भाजपा की ओर से भी अखिलेश के बयान की निंदा की जा रही है। सहारनपुर से भी वरिष्ट भाजपा नेता एडवोकेट जयप्रकाश सैनी ने कोरोना वेक्सीन को देश हित मे बताते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है।

    'कारगर साबित होगी वैक्सीन' 

    भाजपा नेता एडवोकेट जयप्रकाश सैनी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस को देश से खत्म करने के संकल्प के साथ लायी गयी कोरोना वैक्सीन भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह वेक्सीन देश हित में है और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक कारगर साबित होगी लेकिन आज कुछ लोग वैक्सीन को लेकर गलत अफवाहे फैलाकर भय का माहौल बनाना चाह रहे हैं।

    'वेक्सीन का इस्तेमाल ना करने का दावा करने वाले भी लगवाएंगे टीका'

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन ना लगाने के बयान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह अखिलेश यादव की तुच्छ मानसिकता को दर्शाने वाला बयान है। इससे पहले जीएसटी और पोलियो पर भी पर भी इसी तरह के लोगों ने गलतफहमियां फैलाई थी लेकिन आज वह कारगर साबित हुई है। जो लोग आज कोरोना की वेक्सीन पर अफवाह फैला रहे हैं वही लोग भविष्य में इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे।

    'वैक्सीन किसी पार्टी या नेता विशेष की नही,पूरे देश की '

    कोरोना वेक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सफल साबित होने का दावा करने वाले भाजपा नेता का कहना है कि यह वैक्सीन देश के प्रधानमंत्री और भारत के वैज्ञानिकों की अटल संकल्प और कठिन परिश्रम का परिणाम है।यह हमारे भारत के लिए एक गर्व की बात है। वैक्सीन पर गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं को यह समझना होगा कि वैक्सीन किसी पार्टी या नेता विशेष की नही है इसलिए इसके बारे में गलत अफवाह फैला कर वें अपने देश और देश के वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे हैं। साथ ही देश की जनता को भी इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर वेक्सीन को बिना किसी डर के लगवाएं।

    रिपोर्ट-अवनीश

    News 10 भारत

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728