लावारिस बीमार महिला को कराया अस्पताल में भर्ती
लावारिस बीमार महिला को कराया अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश:
'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है....
ये गीत समाजसेवी गौरव सुखीजा पर बखूबी लागू होता है। उन्होंने सड़क पर पड़ी एक लावारिस बीमार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर मानव धर्म निभाया है। अक्सर देखने मे आता है कि ऐसे कितने ही लोग सड़क पर बेहोश,बीमार और दुर्घटनाग्रस्त हालात में पड़े रहते हैं लेकिन गौरव जैसे बहुत कम लोग होते हैं जिनके लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म होता है।
गौरव सुखीजा जागरूक सहायता संस्था के संस्थापक है जो हमेशा सामाजिक कार्यो का आयोजन करते रहते है। उनकी संस्था अक्सर समाजहित में कार्य करती है। गौरव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक लावारिस बीमार महिला चौधरी चरण सिंह चोक पर लेटी हुई है जिसकी हालत खराब है। तो उनसे रहा ना गया और उन्होंने वैभव अरोड़ा की मदद से उनकी टीम के साथ उस महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बीमार लोगो को भर्ती करवा चुके है।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं