हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है श्री साईं परिवार समिति है-सौरभ बब्बर
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है श्री साईं परिवार समिति है-सौरभ बब्बर
सहारनपुर के अलावा दूसरे शहरों में भी करेंगे लोगों की मदद
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: श्री साईं परिवार समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर का कहना है कि शिर्डी के साईं नाथ महाराज को अपना आदर्श मानते हुए श्री साईं परिवार समिति दिन प्रतिदिन सेवा की हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। समिति हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।समिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा का हर प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि चाहे गरीब कन्याओं का मामला हो, भोजन का अभाव हो या फिर चिकित्सा से संबंधित कोई मामला हो समिति द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लंगर व चिकित्सा कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई परिवार अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई कराने में असमर्थ है तो समिति उसकी पूरी मदद कर रही है।समिति के सभी सेवादार अपने बच्चों को भी अपने साथ सेवा में लगाते हैं इससे बच्चों के साथ नजदीकियां बढ़ती हैं बच्चों के साथ मित्रता का भाव पैदा होता है।
उनका मानना है कि इसके साथ-साथ बच्चे धर्म कार्यों में यदि शुरू से ही लगे रहेंगे तो वह आने वाले समय में तमाम बुराइयों से खुद ही दूर रहेंगे और दूसरों को भी सही राह दिखाएंगे। समिति सचिव तजिंदर पाल, संगठन मंत्री राजकुमार, उपाध्यक्ष गौरव गांधी व सोनू धनप्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि सहारनपुर के अतिरिक्त छुटमलपुर बेहट रुड़की आदि शहरों में भी साईं के नाम की सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है।साईं बाबा के मार्ग पर चलना समिति का एकमात्र उद्देश्य है।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत

कोई टिप्पणी नहीं