Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नक्सली हमले से देश की जनता में उबाल

    नक्सली हमले से देश की जनता में उबाल

    श्रद्धांजलि देने के साथ सरकार से की शहादत के बदले की मांग

    सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने के बाद देशवाशियों में उबाल है। जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियां सरकार को घेरने में लगी है वहीं देश की जनता भी सरकार से जवानों की शहादत का बदला लेने मांग की है साथ ही शाहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश चौहान ने नक्सली हमले में शहीद हुऐ जवानों 
    को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भारत सरकार से शहीदों के परिवार क़ो सरकारी नौकरी तथा पुरानी पेंशन का लाभ देनें की माँग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि  नक्सलवाद क़ो समाप्त करने की सरकार कारगर नीति अपनाये ।

    आल इंडिया ब्रहामण महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट गौकरण दत्त शर्मा ने नक्सली हमले को एक कायराना कृत्य बाताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किये गए राष्ट्र विरोधी घृणित कार्य की आल इंडिया ब्राह्मण महासभा घोर निन्दा करती है और सरकार से मांग करती है कि राष्ट्र द्रोही शक्तियों दृढता से सफाया किया जाये।

    जागरूक सहायता संस्था (रजि.) ने भी जवानों पर हुए नक्सली हमले की कड़ी निदा की है। संस्था के संरक्षक गौरव सुखीजा ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि हमारे जवानों की शहादत को बेकार मत जाने दे और  नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की है।उन्होंने कहा कि जैसे पाकिस्तान में घुस कर पाकिस्तानी आतंकवादियों को दिया था उसी तरह नक्सलियों को भी सबक सिखाये। संस्थापक गौरव सुखीजा ने कहा कि जागरूक सहायता संस्था ने हमले में शहीद हुए जवानों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

    डॉ बी आर अंबेडकर समाज कल्याण समिति के सचिव सतीस सौराना ने भी अपनी समिति की ओर से शाहीदों को श्रद्धांजलि दी है सरकार से शाहीदों के परिवार जनों को सरकारी नोकरी और नक्सलियों को मुँह तोड़ जबाब देने की अपील की है ताकि भविष्य में कोई भी देश के जवानों की तरफ आंख उठाने की हिमाकत ना कर सके।

    श्री साईं परिवार समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने नक्सलियों द्वारा हमले में शहीद हुए जवानों पर चिंता व्यक्त की है और धोखे से किये गए इस हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शाहीदों के परिवारो को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नोकरी दें।


    राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने भी नक्सली हमले पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। समिति के जिलाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने सरकार से शाहीदों के परिवारो को आर्थिक मदद और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की अपील की है।

    रिपोर्ट-अवनीश कुमार

    News 10 भारत

    8279900826

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728