इस व्यापारी ने खुद की दुकान पर लगाया 10 दिन का लॉकडाउन
कोरोना कथा: इस व्यापारी ने खुद की दुकान पर लगाया 10 दिन का लॉकडाउन
कर्मचारियों को दिया एक महीने एडवांस वेतन
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कोरोना आये दिन न जाने कितनी जाने लील रहा है। सरकारी तंत्र के लगातार अपील के बाद भी कुछ लोग कोरोना महामारी को मजाक समझ रहे हैं और कोविड प्रोटोकॉल का मख़ौल उड़ा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना को समझ लिया है और खुद व दुसरो के जीवन की फिक्र कर रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है अनिल रसवंत जिन्होंने कोरोना संक्रमण की रफ्तार को भांपते हुए अपनी दुकान पर 10 दिन का लाकडाउन लगा दिया है। इतना ही नही उन्होंने अपने कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस देकर मानवता की मिसाल कायम की है।
कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़े और सीमित संसाधनों के चलते कोरोना मरीजो की मौत से आहत व्यापारी अनिल रसवंत काफी चिंतित हैं इएलिये उन्होंने अपनी दुकान को खुद ही 10 दिन तक बंद करने का फैसला लिया है। सरकार की नीतियों से नाराज अनिल का कहना है कि सरकार कोरोना के खतरे को भांपने में नाकामयाब रही और उनकी लापरवाही लोगों की मौत की वजह बन गई। हालात बाद से बदतर होते जा रहे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये हमारा फर्ज है कि हम स्वयं अपनी रक्षा करें और दूसरों की भी मदद करें।
अनिल रसवंत,व्यापारीएक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाने वाले अनिल रसवंत ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर लाकडाउन लगाने के साथ अपने कर्मचारियों को एक महीने का एडवांस वेतन और एक एक महीने का राशन देकर मानवता की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाले उनके परिवार जैसे ही हैं इसलिए उनका भी ध्यान रखना फर्क है। अनिल रसवंत की यह पहल उन लोगो के लिए सबक है जो कोरोना को हल्के में लेकर अपने साथ दुसरो के जीवन को भी खतरे में डालते हैं।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
8279900826


कोई टिप्पणी नहीं