निगरानी समिति के काम मे लापरवाही बर्दाश्त नही-आसिफ अंसारी
निगरानी समिति के काम मे लापरवाही बर्दाश्त नही-आसिफ अंसारी
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: निगरानी समिति की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि आसिफ अंसारी ने कहा कि निगरानी समिति का काम बहुत जिम्मेदारी का काम है। बाहर से आने वाले प्रवाशियो को क्वारटाइन सैंटर पर रखने के साथ,साथ ही उनको व आस पास के लोगो को इस कोविड -19 महामारी के चल ते जागरूक किया जाए व शासन की गाइडलाइन कि नियमो का पालन करे।
उन्होंने कहा कि जो लोग होम क्वारटाइन है उनकी व अन्य लोगो के सर्वे कि जिम्मेदारी भी निगरानी समिति की ही है। समिति द्वारा समय-समय पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी समिति की है।निगरानी समिति के कार्यों कि समीक्षा सीधा मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों के कार्यालयो से की जा रही है।वहां से समिति के सदस्यों को फोन कर के भी जानकारी ली जा रही है। इसलिए काम गम्भीरता से किया जाना चाहिए।
आसिफ अंसारी ने सख्ती से कहा कि जो भी समिति का सदस्य काम में लापरवाही करेगा उसे बिलकुल बर्दाश नहीं किया जायगा।तुरंत संबंधित अधिकारी को लिख कर दिया जायगा! वार्ड 28 खानआलमपुरा तकिया में निगरानी समिति कि मीटिंग व सर्वे किया गया। पॉजिटिव व्यक्तियों व आसपास के व्यक्तियों से अपील की गई कि सोशल डिस्टेंसिंग माक्स सैनिटाइज हाथों को बार-बार धोना आदि सरकार की गाइडलाइंन का पालन करें और अनावश्यक बाहर ना घूमे।
इस मौके पर जयकुमार नगर निगम TC,कविन्दर पुलिस कर्मी, श्रीमती यशोधरा आंगनवाड़ी, श्रीमती सविता आशा, श्रीमती अंजू बाला आंगनवाड़ी,श्रीमती सुमन आंगनवाड़ी,
श्रीमती नीतू भटनागर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
....…..खबर भारत की

कोई टिप्पणी नहीं