गांवो में कोरोना संक्रमण का बढ़ना खतरे की घण्टी- मनीष चौधरी
गांवो में कोरोना संक्रमण का बढ़ना खतरे की घण्टी- मनीष चौधरी
कड़ाई से करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण अब शहरों के साथ गांवों में भी तेजी से पैर पसारने लगा है जोकि एक बड़ी चिन्ता का विषय है। चूंकि ग्रामीण क्षेत्रो में न तो स्वास्थ्य तंत्र इतना मजबूत होता है और ना ही लोगों में बीमारी को लेकर ज्यादा जागरूकता होती है। ऐसे मे ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना मरीजो की संख्या में इजाफा होने की संभावना को नकारा नही जा सकता है। यह कहना है युवा भाजपा नेता मनीष चौधरी का।
उन्होंने कहा कि देश भर में बढती कोरोना महामारी के प्रकोप से सभी भलीभांति परिचित हैं। सरकारी तंत्र पूरी ताकत से इस जंग में डटा हुआ है। शहरों मे अस्पतालों की स्थिती से सभी वाकिफ हैं।ऐसे में गांवों के हालात भयावह तस्वीर पेश कर सकते हैं। शहरों की अपेक्षा गांवों में उतनी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नही होती, और ऐसी स्थिति में जब शहरों में हालात गम्भीर है तो गांव के बारे में सोचकर भी डर लगता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने में हर प्रयास कर रही है। हमे उम्मीद है कि गांवो में संक्रमण का सफाया करने की ओर सरकार और अधिक तेजी से अपनी मुहिम को तेज करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को भी ये समझना होगा कि कोरोना को खत्म करना सिर्फ सरकार का दायित्व नही है बल्कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना सभी का फर्ज है। एक एक नागरिक को मास्क और सेनिटाजर का नियमित इस्तेमाल, सामाजिक दूरी बनाए रखने और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा तभी जाकर हम अपने ग्रामीण परिवेश को बचा पाएंगे।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
......खबर भारत की

कोई टिप्पणी नहीं